फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा वजीफा: चीमा

Sun, 10 Apr 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
डॉ.दलजीत सिंह चीमा - फोटो : file photo
विज्ञापन
श्री हरगोबिंदपुर के गुरुद्वारा दमदमा साहिब में पंजाब के शिक्षामंत्री डॉ.दलजीत सिंह चीमा अपनी दिवंगत चाची गुरबचन कौर के को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 
विज्ञापन


समारोह के डॉ. चीमा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षा के होशियार विद्यार्थियों के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर वजीफा स्कीम शुरू की जा रही है। 10वीं कक्षा के टॉपर 125 विद्यार्थियों को एक करोड़ 25 लाख की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

एक विद्यार्थी को एक लाख रुपये का वजीफ़ा मिलेगा। इसी तरह 12वीं जमात के टॉपर 125 विद्यार्थियों को एक करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये का वजीफ़ा दिया जाएगा। एक विद्यार्थी को डेढ़ लाख रुपये का वजीफा मिलेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से सूबे के अंदर तीन नये मैरीटोरियस स्कूलों की स्थापना की जा रही है। गुरदासपुर, फ़िरोजपुर और संगरूर में बन रहे यह स्कूल इसी साल शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले पंजाब सरकार की तरफ से होशियार के विद्यार्थियों के लिए सात मैरीटोरियस स्कूल सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं।

इनमें जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, पटियाला, मोहाली और तलवाड़ा शामिल हैं। शिक्षामंत्री ने कहा कि सूबा सरकार की तरफ से रेगुलेटरी अथारिटी का गठन किया जा रहा है। जो प्राइवेट स्कूलों से संबंधित मिलने वाली शिकायत का हल करेगी। स्कूल के खाली पड़े पदों से संबंधित भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 1500 अध्यापकों  की भर्ती कर ली गई है। इसके अलावा सरकार की तरफ से ओर भर्ती संबंधित भी प्रक्रिया शुरू है।

उन्होंने बताया कि आप पार्टी की दोहरी नीति जग जाहिर हो गई है। पंजाब के पानी के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चेहरा सामने आ गया है। पार्टी की ओर से केजरीवाल की दोगली नीतियों और पंजाब के पानियों पर पंजाब विरोधी लिए गए फ़ैसले से पंजाबियों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर 12 अप्रैल को धरने दिए जाएंगे।

इस दौरान हलका निवासियों की तरफ से स्थानीय लड़कियों के 10वीं स्कूल को अपग्रेड करके 12वीं कक्षा तक करने की मांग रखी गई। चीमा ने इसे पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मौके पर कैप्टन बलबीर सिंह बाठ पूर्व मंत्री, रजिन्दर सिंह मेहता शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति सदस्य, अमरदीप सिंह सैनी जिला शिक्षा अधिकारी गुरदासपुर (स), सलविंदर सिंह समरा जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंटरी गुरदासपुर ) मौजूद थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें