फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में मिनिस्टीरियल कर्मियों ने ठप रखा कामकाज

Wed, 22 Jun 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते शिक्षा विभाग के कर्मी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे मिनिस्टीरियल यूनियन के निर्देश पर शिक्षा विभाग के कर्मियों ने बुधवार को कामकाज ठप करके सरकार की कर्मी विरोधी नीति की निंदा की। 
विज्ञापन


जगतार सिंह, विश्वकीर्ति, हरपाल सिंह खेमकरण ने बताया कि सरकार उनकी लंबे समय से लटकती आ रही मांगों को नहीं मान रही है। जब वह संघर्ष करते हैं तो सरकार उनकी मांगों को मंजूर करने का आश्वासन देती है लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद भी उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण लोग परेशान हो रहे हैं लेकिन सरकार आंखें मूंदकर तमाशा देख रही है। हड़ताल करने का मकसद सरकार को जगाना है। मौके पर पलविंदर कौर, गुरविंदरपाल सिंह बोपाराय, रवि प्रकाश पट्टी, रेशम सिंह अलगोकोठी, हरविंदर सिंह मंड, संदीप सिंह ठरू, हरदीप सिंह कंग, राजन मुंडापिंड, अमृतपाल सिंह तुड़ मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें