फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में सफाई कर्मियों ने की हड़ताल की शुरुआत

Mon, 11 Apr 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
बटाला में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कच्चे सफाई कर्मचारियों ने नियमित करने की मांग को लेकर नगर काउंसिल बटाला कार्यालय के सामने सोमवार को हड़ताल करके प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने नगर काऊंसिल बटाला के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उन्हें नियमित करके ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सफाई सेवक यूनियन के प्रधान विक्की कल्याण, अस्थायी सफाई यूनियन निशान, राज भंडारी, वजीरा भट्टी, साजन कल्याण ने कहा कि वह लंबे समय से नगर काउंसिल बटाला में कच्चे सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते आ रहे हैं। उनकी मेहनत की बदौलत पूरे पंजाब में बटाला सफाई के मामले में 5वें नंबर पर है।

पंजाब के हर नगर काउंसिल और कारपोरेशनों में कच्चे सफाई सेवकों को नियमित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बटाला ही मात्र एक ऐसा शहर है जहां कच्चे सफाई कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए उनके कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
विज्ञापन


अब जब उनकी किसी ने नहीं सुनी तो उन्हें मजबूरन संघर्ष और प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग को नहीं माना जाता हड़ताल जारी रहेगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें