फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यह कर्म नहीं है तो क्या है, मुझे गम का गम नहीं है’

Mon, 11 Apr 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में मुख्यातिथि फारुख अब्दुल्ला को सम्मानित करते सभा पदाधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संगीत सभा पठानकोट की ओर से करवाए जा रहे संगीत सम्मेलन 2016-17 के तीसरे व अंतिम दिन कलाकारों ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। तीसरे दिन सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम डॉ. फारुख अब्दुल्ला मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन


विशेष रूप से जुडीशियल मजिस्ट्रेट अदनाम सैय्यद, डीसी अमित कुमार, पूर्व विधायक पुंछ आजाज़ जान, नगरोटा विधायक दविंदर राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब मास्टर मोहन लाल, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, कांग्रेसी नेता अमित मंटू, पुनीत सैनी पिंटा, योगेश ठाकुर उपस्थित हुए। संगीत सभा पठानकोट के पदाधिकारियों ने अब्दुल्ला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। 

तबला वादक पंडित जयशंकर, प्रताप सिंह, अली, पंडित राजन साजन मिश्रा कलाकारों ने अपनी पेशकश दी। गायक मगर अली के गानों यह कर्म नहीं तो क्या है मुझे गम का गम नहीं है और आवो नी सईयों रल देवों नी बधाई पर श्रोता झूम उठे। मंच संचालक रोहित कोहली ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान चेयरमैन सतीश महिंद्रू, अध्यक्ष यशपाल गांधी, महासचिव रमेश चौधरी, रोहित कोहली, सतीश विशिष्ट, तरुण अरोड़ा, विपिन शर्मा, डॉ. मनु शर्मा, सीएस लॉयलपुरी, अशोक बख्शी, कर्नल सुरिंदर बख्शी, रेणु महिंद्रू, गीता, मंजू चौधरी, सरोज विशिष्ट, कैप्टन जग्गी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें