फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में बेमियादी हड़ताल पर गए ईएमओ

Mon, 13 Jun 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में मांगपत्र सौंपते अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए डाक्टर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सरकार की ओर से नए भर्ती किए गए मेडिकल अफसर (जरनल) बैच 2015 व 2016 के समूह डाक्टर सोमवार को मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गए। इन डाक्टरों ने एलान किया किया कि मांगें पूरी होने के बाद भी काम पर लौटेंगे।  
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में तैनात डा. मिक्की, डा. रुचिका,  डा. राघव कुमार ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2015 व वर्ष 2016 के दौरान प्रदेश भर में 600 डाक्टरों की भर्ती की थी।  इन डाक्टरों को मात्र 15 हजार 600 रुपये प्रति माह वेतन दिया जा रहा है और 2015 से पहले 2014 बैच के डाक्टरों को 61 हजार 500 रुपये वेतन दिया जा रहा है। यह सरासर अन्याय है। इन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान डाक्टर इमरजेंसी को छोड़ कर न तो ओपीडी का काम करेंगे और न ही किसी प्रकार का मेडिकोलीगल काम। 

डाक्टरों ने कहा कि हड़ताल के दौरान यदि मरीज के साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। साथ ही कहा सरकार ने उनकी मांगों को तुरंत न माना तो वह संघर्ष और तेज कर देंगे। हड़ताल पर गए डाक्टरों ने मांगे पूरी करने के लिए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


इस दौरान डाक्टरों ने सहायक सिविल सर्जन डाक्टर नैना सलाथीया को सरकार व विभागीय अधिकारियों के नाम पर मांगपत्र भी सौंपा। इस मौके पर डा. रोहित कुमार, डा. अमित, डा. पुनीत, डा. अमनदीप कौर, डा. शैलजा, डा. रोहित अत्री, डा. मुकुल मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें