फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर

Tue, 05 Jul 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को अनिश्चिताली हड़ताल पर चले गए। इससे पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले 6 महीने के एकत्रित गेहूं बांटने पर फिलहाल ब्रेक लग गई है। 
विज्ञापन


फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यूनियन के  जिला प्रधान विशाल महेंद्रू ने समूह सदस्यों के साथ डीएफएससी मंगलदास को मांग पत्र सौंपा और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए कहा। प्रधान ने कहा कि वह लोग पिछला वर्क तो कर रहे हैं, पर आगे मिलने वाले काम का वह पूरी तरह से बायकाट करेंगे, जिसमें विभागीय कार्य के साथ ही इस महीने नीले कार्ड का बांटे जाने वाला गेहूं भी शामिल है।

हमारी मांग है कि गेहूं बांटने का काम डिपो होल्डरों से महीनावार कराया जाए और  पहले की तरह ही गेहूं की बनते पैसे विभाग के खाते में डिपों होल्डरों द्वारा जमा कराया जाना जरूरी बनाया जाए। इसके मिट्टी के तेल वितरण को सीधे सब्सिडी ट्रांसफर (डीबीटीके) योजना के साथ तुरंत जोड़ा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर रविंद्र कुमार, विशाल परवेज, दीपक जोशी, निर्मल सिंह, तरूण गुप्ता, जीवन कुमार, पुनीत जेटली, गगन दीप शर्मा, गुरनीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें