फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में ट्रेड एक्सपो शुरू: उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी बोले- उद्योगपति पंजाब में करें निवेश, हम करेंगे सहयोग

Thu, 02 Dec 2021 10:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चैप्टर के चेयर आरएस सचदेवा की मांग पर कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बहुत जल्द यहां कन्वेंशन सेंटर का निर्माण शुरु किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए जमीन मुहैया करवा दी है। उपमुख्यमंत्री ने पाइटेक्स में विभिन्न पवेलियन का भी दौरा किया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चालक सीट पर बैठे उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने उद्योगपतियों से पंजाब में उद्योगों का विस्तार करने और नए उद्योग शुरू करने की अपील की और कहा है कि वे उद्योगपतियों व कारोबारियों को हर तरह का सहयोग देंगे। पंजाब सरकार उन्हें हर तरह की सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। वे गुरुवार को अमृतसर के रंजीत एवेन्यू ग्राउंड में पंजाब सरकार के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स द्वारा आयोजित 15वें पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद उद्योगपतियों व कारोबारियों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल के दौरान उद्योगपतियों को उनके अनुकूल नियम बनाकर बेहतर माहौल प्रदान करने का प्रयास किया। अब तक राज्य में एक लाख करोड़ का निवेश आ चुका है, जिससे न सिर्फ औद्योगिक बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। उन्होंने इस बार की थीम टूरिज्म रखने पर पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के प्रबंधकों को बधाई दी और कहा कि पंजाब में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां कई स्थान अंतरराष्ट्रीय महत्व के हैं। 

विज्ञापन

इस अवसर पर पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के सेक्रेटरी जरनल सौरव सान्याल ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि पीएचडीसीसीआई बड़े, मध्यम और छोटे उद्योगों से मिलकर करीब 1,50,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सदस्यों के साथ आगे बढ़ा है। पिछले साल भारत के पर्यटन क्षेत्र में 39 मिलियन नौकरियों का योगदान था, जोकि देश में कुल रोजगार का 8.0 फीसदी था। 2029 तक पर्यटन के क्षेत्र में 53 मिलियन नौकरियों के अवसर पैदा होने की संभावना है।

उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि अब तक हुए निवेश के जरिए 52 फीसदी से अधिक प्रोजेक्टों ने काम शुरू कर दिया है और 36 फीसदी से अधिक शुरू होने के अलग-अलग पड़ाव पर हैं। पंजाब उद्योग विभाग के प्रधान सचिव आईएएस तेजवीर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान पंजाब की पहचान तेजी से उभर रहे औद्योगिक राज्य की बनी है। औद्योगिक निवेश को बढ़ाने तथा ढांचे को मजबूत करने के लिए बठिंडा, संगरूर, राजपुरा तथा होशियारपुर में औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। 

इस अवसर पर पीएचडी चैंबर के सहायक सेक्टरी जरनल नवीन सेठ, क्षेत्रीय निदेशक मधु पिल्ले, डीआईसी के महाप्रबंधक मानवप्रीत सिंह, अमृतसर स्माल स्केल इंडस्ट्री के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत बत्तरा, प्यारे लाल सेठ, समीर जैन मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें