फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विदेश से आने वाली संगत के लिए किए विशेष प्रबंध : कैप्टन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ मीटिंग करते डीसी विपुल उज्जवल। - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पुर्व संबंधी करवाए जा रहे समारोह को सही ढंग से पूरा करने व श्रद्धालुओं को प्रत्येक तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से जिलाधीश विपुल उज्ज्वल से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के समारोह पूरे उत्साह से सफल करने हेतु कहा। इस अवसर पर सुखजिंद्र सिंह रंधावा कैबिनेट मंत्री पंजाब भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

गुरदासपुर के तिब्बड़ी कैंट में अधिकारियों से मीटिंग करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 550वें प्रकाश पर्व के समारोह को यादगारी बनाने के लिए पूरे उत्साह से तैयारियों की जा रही है। सुलतानपुर लोधी व डेरा बाबा नानक में बड़ी संख्या में देश विदेश से पहुंचने वाली संगत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने जिलाधीश गुरदासपुर को डेरा बाबा नानक में आने वाली संगत के ठहरने, लंगर व यातायात की सुविधाओं के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला गुरु पर्व मनाने का सम्मान मिला है। इसलिए समारोह की तैयारियों में कोई ढील न रखी जाए।
मीटिंग के दौरान जिलाधीश विपुल उज्ज्वल ने मुख्यमंत्री को बताया कि डेरा बाबा नानक में संगत के ठहरने के लिए टेंट सिटी का कार्य 60 प्रतिशत पूरा कर लिया गया और 31 अक्तूबर तक टेंट सिटी बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

पंडाल तथा विभिन्न पांच पार्किंगों की तैयारी तेजी से की जा रही है। 1 नवंबर से 15 नवंबर तक डेरा बाबा नानक में प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें गुरु पर्व समारोह को मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। संगत की सुविधा को मुख्य रखते हुए कस्बे को 9 सेक्टरों में विभाजित किया है, ताकि संगत को कोई मुश्किल न हो और हर सुविधा का ध्यान रखा जा सके। उन्होंने बताया कि संगत की यातायात सुविधा के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। जिला प्रशासन ने लंगर लगाने के लिए पार्किंग में विशेष स्थान निर्धारित किए गए हैं। समूह लंगर कमेटियों से आग्रह किया गया है कि वह निर्धारित स्थानों पर ही संगत के लिए लंगर लगाए, ताकि संगत को यातायात दौरान कोई मुश्किल न हो तथा शहर को साफ स्वच्छ भी रखा जा सके। करीब 65 एकड़ में टैंट सिटी, पंडाल तथा संगत के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है और 31 अक्तूबर 2019 तक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
जिलाधीश ने मुख्यमंत्री पंजाब को बताया कि जिला में चल रहे समर्पण प्रोजेक्ट तहत जिला के 550 प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है। इन स्कूलों में एलईडी व अन्य अति आधुनिक सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलाधीश की ओर से सभी के सहयोग से चलाए जा रहे समर्पण प्रोजेक्ट की प्रशंसा की। इस अवसर पर बार्डर रेंज के आईजी एसपीएस परमार, एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, एडीसी तजिंद्रपाल सिंह संधू, एसडीएम सकत्तर सिंह बल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें