फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु रामदास लंगर भवन में स्थापित होगी सोलर प्रणाली, अमेरिका की संस्था वहन करेगी खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के श्री गुरु रामदास लंगर भवन में सोलर प्रणाली स्थापित करने की सेवा अमेरिका के एक सिख संगठन यूनाइटेड सिख मिशन को सौंपी है। सोलर प्रणाली पर होने वाला पूरा खर्च यह संस्था वहन करेगी। संस्था के अध्यक्ष रछपाल सिंह ढींढसा ने एसजीपीसी से उक्त प्रणाली स्थापित करने का आग्रह किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। ये जानकारी एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कार्यकारिणी की बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया कि लंगर तैयार करने के लिए भाप प्रणाली स्थापित करने की सेवा पहले ही बाबा बलजिंद्र सिंह राडा साहिब वालों को सौंपी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की एसजीपीसी साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह का मुख्य स्मारक जिला गुरदासपुर के गांव गोधरपुर में स्थापित करेगी। 19 से 21 फरवरी तक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सिख शख्सियतें शामिल होंगी। साका श्री ननकाना साहिब के पहले शहीद भाई लक्ष्मण सिंह का परिवार इसी गांव का रहने वाला था। उनकी याद में गांव में एक गुरुद्वारा साहिब भी सुशोभित है। एसजीपीसी 15 फरवरी को केंद्रीय सिख अजायब घर में भाई लक्ष्मण सिंह की तस्वीर सुशोभित करेगी। साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए एसजीपीसी का जत्था पाकिस्तान जाएगा। इस जत्थे में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी शामिल होंगे। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में एक विशाल नगर कीर्तन उनके प्रकाश स्थान गुरुद्वारा गुरु के महल अमृतसर से दिल्ली तक सजाया जाएगा। बीबी जागीर कौर ने सिख बच्चों की शिक्षा के लिए इंदौर में स्थापित किए जाने वाले केंद्र को दस लाख की राशि देने की भी घोषणा की।
बीबी जागीर ने कहा कि एसजीपीसी की ओर से संचालित सेक्शन-87 के अंतर्गत आते कई गुरुद्वारा साहिबान की आमदन 35 लाख वार्षिक से अधिक है। इन गुरुद्वारा साहिबान को गुरुद्वारा एक्ट के सेक्शन-85 के प्रबंधों के साथ जोड़ने के लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अब तक इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। जल्द ही गृह मंत्रालय से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

राजोआना की हर पेशी पर एसजीपीसी खर्च कर रही 11 लाख
बीबी जागीर कौर ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह सजा याफ्ता बलवंत सिंह राजोआना के मामले में जल्द फैसला करे। इस केस में देरी करना उचित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही केंद्र सरकार को इस संदर्भ में आदेश जारी कर चुकी है। एसजीपीसी राजोआना का केस लड़ रही है। राजोआना की अदालत में हर पेशी के दौरान एसजीपीसी 11 लाख की राशि भेजती है। एसजीपीसी राजोआना केस के मामले में हर संभव मदद देने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें