फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के जीर्णोद्धार की मांग करेगी एसजीपीसी, बीबी जागीर कौर की अगुवाई में उत्तराखंड के सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। धार्मिक नगरी हरिद्वार की हर की पौड़ी में गुरु नानक देव जी से संबंधित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के जीर्णोद्धार के लिए एसजीपीसी का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलेगा। सोमवार को इस गुरुद्वारे के लिए गठित की गई सब-कमेटी की बैठक के बाद एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। बीबी जागीर के अनुसार श्री गुरु नानक देव जी की हरिद्वार यात्रा की याद में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी सिखों की आस्था व धार्मिक भावनाओं का प्रतीक है। एसजीपीसी इस गुरुद्वारा साहिबान के जीर्णोद्धार के लिए प्रयासरत है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत करने के लिए जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में वह खुद शामिल होंगी। सीएम रावत से इस संदर्भ में बातचीत करने के लिए उन्होंने एक पत्र भी लिखा है। एसजीपीसी के मनोनीत सदस्य हरभजन सिंह चीमा को भी सीएम के साथ संपर्क कर उनसे बैठक का समय निर्धारित करने के लिए कहा गया है। बता दें कि इस गुरुद्वारा साहिब के पुनर्निर्माण के लिए कई सिख संगठन संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें