नेशनल हाईवे पर पुल नंबर तीन के पास रेलवे ओवरव्रिज के नीचे गहरे गड्ढे के कारण यहां अक्सर जाम लग जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पवन महाजन, चेयरमैन प्रिंसिपल त्रिभुवन सिंह, मोहन लाल डोगरा, विनोद महाजन, राकेश कुमार, सतीश कुमार ने बताया कि इस पुल के नीचे राज मार्ग पर काफी गहरा गड्ढा है। बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण बारिश में यहां जाम लग जाता है।
उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे अथारिटी की ओर से काफी समय पहले इस गड्ढे को ठीक करवाया गया था लेकिन अब फिर से वहीं हालत हो गई है। उन्होंने बताया कि बरसात में तो यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
गहरे गड्ढे के कारण अक्सर कई वाहन यहां पर खराब हो जाते हैं। उन्होंने विभाग से इस गड्ढे को ठीक करवाने और पुल के नीचे से पानी की निकासी का सही प्रबंध करने की मांग की है।