फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल के मंच पर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश

Tue, 15 Oct 2013 10:01 PM IST
अमर उजाला,संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज में चल रहे पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक मेले के दूसरे दिन मंगलवार को नाटक ,वाद विवाद और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करर्वाई गई।
विज्ञापन


मेले में नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष किया गया। इसके अन्य मुकाबलों में देश के सामने आ रही वर्तमान चुनौतियां जैसे वातावरण, पानी बचाओ, जनसंर्ख्या, इंधन और बिजली बचाओ के प्रति जागरूक किया गया। मेले के समारोह का उद्घाटन डीसी डॉ. इंदू मल्होत्रा ने किया।

फेस्टिवल के दूसरे दिन विभिन्न कॉलेज की टीम ने नशे, कन्या भ्रूण हत्या और दहेज उत्पीड़न विषय पर आधारित नाटक का मंचन किया। इसमें पहला नाटक नशे के खिलाफ प्रस्तुत किया गया। नाटक में एक परिवार के इकलौता बेटा की कहानी दिखाई गई, जो बुरी संगत में फंस कर नशे का आदी हो जाता है और इससे पूरा परिवार तबाही के कगार पर आ जाता है। नाटक के जरिए टूटते परिवार के दर्द को बयां किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रिंसिपल दर्शन सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर सिंह, प्रो. निरदीप सिंह, प्रो. चमकौर सिंह, प्रो. गगनदीप सिंह, प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. गुरजंट सिंह, जगदीश कौर, रमनदीप कौर, अश्वनी गोयल, अकाली नेता मनिंदर सिंह, ओल्ड स्टूडेंट्स यूनियन अध्यक्ष यादविंदर सिंह और ठेकेदार नरिंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें