फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर होगा विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र : सुखबीर

Thu, 10 Oct 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अमृतसर को दुनिया के सर्वोत्तम पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए पंजाब सरकार ने शहर के विकास के लिए 2039 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए हैं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री अमृतसर में रामलीला के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। सुखबीर ने कहा कि अमृतसर के पर्यटन केंद्र के रूप में उभरने के लिए कई संभावनाएं हैं।

अमृतसर सिख धर्म का दुनिया में प्रमुख केंद्र है। सुखबीर ने कहा कि हरिमंदिर साहिब के सामने 78 करोड़ रुपये की लागत से बड़ा प्लाजा बनाया जा रहा है।

रामतीर्थ मंदिर का शिलान्यास 18 अक्तूबर को रखा जा रहा है। इस पर 115 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। वाघा सीमा के पास भी पर्यटकों के लिए बड़ी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


 उपमुख्यमंत्री ने 3285 किसानों को 99 लाख 80 हजार रुपये के मुआवजा के चेक बांटने के बाद कहा कि संगरूर में पीजीआई के सेटेलाइट केंद्र का शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री को न बुलाना साबित करता है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी लोकतंत्र के मूल्यों को भूल गए हैं।

केंद्र और राज्य सरकारों के संबंध एक प्रोटोकोल के तहत होते हैं। राहुल ने अब पंजाब में गलत रीत शुरू कर दी है। सुखबीर ने कहा कि गांधी परिवार ने अपनी पंजाब विरोधी सोच को जारी रखा है। दिल्ली दंगों के आरोपियों को अभी बचाया जा रहा है।

देश के प्रधानमंत्री एक सिख हैं, फिर भी पंजाब और अमृतसर के लिए केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। कई वर्ष से सीमांत किसानों को केंद्र सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया। पांच एकड़ से कम भूमि के मालिक किसानों को भी नई नीति के तहत ट्यूबवेल कनेक्शन दिसंबर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें