फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतसर में झपटमारों ने महिला को धक्का दिया, सिर पर चोट से मौत

Thu, 01 Oct 2026 10:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ बाइक पर गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जा रही थी अमरजीत कौर, गांव ढंड के पास वारदात
विज्ञापन

पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने बालियां झपटने का प्रयास किया, विरोध करने पर महिला को गिराया
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। नारायणगढ़ क्षेत्र की अमरजीत कौर की झपटमारों की करतूत में जान चली गई। वह अपने पति बलदेव सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जा रही थी। यह घटना गांव ढंड के पास हुई।
पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने अमरजीत कौर के कानों से सोने की बालियां झपटने का प्रयास किया। अमरजीत कौर ने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह सड़क पर सिर के बल गिर गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलदेव सिंह ने राहगीरों की मदद से पत्नी को अस्पताल पहुंचाया था। उसकी मौत सिर में अंदरूनी चोट के कारण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जांच
सब डिविजन तरनतारन के पुलिस उपाधीक्षक सुखबीर सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जिला अमृतसर देहात के थाना घरिंडा की हद में हुई है है। संबंधित पुलिस को मामले की जांच में सहयोग किया जा रहा है। पुलिस इस घटना की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें