फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: बालियां झपटने का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, धक्का लगने से सड़क पर गिरी; हुई मौत

Thu, 01 Oct 2026 09:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर में बाइक सवार महिला के कानों से सोने की बालियां झपटने का दो युवकों ने प्रयास किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने महिला को धक्क देकर गिरा दिया। इस घटना में महिला के सिर पर गहरी चोट लगी जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के नारायणगढ़ क्षेत्र में झपटमारी की कोशिश के दौरान एक महिला की जान चली गई। बाइक सवार दो युवकों ने चलती बाइक पर महिला के कानों से सोने की बालियां झपटने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया। सड़क पर सिर के बल गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


दंपती बाइक पर थी सवार
मृतका की पहचान नारायणगढ़ निवासी अमरजीत कौर के रूप में हुई है। वह अपने पति बलदेव सिंह के साथ बाइक पर गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा टेकने जा रही थी। दंपती बाइक पर सवार थी। जानकारी के अनुसार, गांव ढंड के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने अमरजीत कौर के कानों से सोने की बालियां झपटने का प्रयास किया। 

सड़क पर सिर के बल गिरी महिला
अमरजीत कौर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों में से एक ने उसे धक्का दे दिया। अचानक धक्का लगने से महिला बाइक से सड़क पर सिर के बल जा गिरी। हादसे के बाद पति बलदेव सिंह ने राहगीरों की मदद से घायल अमरजीत कौर को निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगने के कारण महिला की मौत हुई। 
विज्ञापन


घरिंडा थाना क्षेत्र में हुई घटना
सब डिविजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि घटना जिला अमृतसर देहात के थाना घरिंडा की सीमा में हुई है। संबंधित पुलिस को मामले की जांच में सहयोग किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें