फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में सजा के डर से अदालत से भागा आरोपी

Wed, 14 Sep 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
नश्‍ाा - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
नूरपुर दोनां स्थित न्यू जुडीशियल कांप्लेक्स में अतिरिक्त जिला सेशन जज की अदालत से नशा तस्करी का आरोपी सजा सुनाए जाने से पहले ही खिसक गया। आरोपी के खिसकने के बाद अदालत परिसर में अफरा तफरी मच गई। पुलिस टीम उसे आसपास के क्षेत्रों में तलाश करती रही।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर 12 बजे अतिरिक्त जिला व सेशन जज जेएस कंग की अदालत में जमानत पर चल रहा आरोपी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा निवासी आहलीखुर्द कपूरथला पहुंचा। उसे पेशी के दौरान सजा मिलने की उम्मीद थी। इसी डर के चलते वह जज के सजा सुनाने से पहले ही मौका पाकर वहां से खिसक गया।

थाना कबीरपुर की पुलिस ने 2012 में 100 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी डेढ़ साल की सजा जेल में काट भी चुका है और जमानत पर था। जिस समय तस्कर अदालत से भागा उस समय सुरक्षा अमले के इंचार्ज कुलदीप सिंह के सुपरविजन में कुल छह पुलिस कर्मी तैनात थे। इनमें से दो मुख्य गेट, दो पब्लिक एंट्री और एक जज के प्रवेश द्वार पर तैनात था। 
विज्ञापन


डीएसपी सब-डिवीजन कपूरथला दलजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि पांच-छह टीमें आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही हैं।  एसएसपी राजिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में कोई आफेंस नहीं बनता है। जज के सजा सुनाए जाने से पहले ही आरोपी खिसक गया। न तो वह पुलिस की कस्टडी में था और न ही जेल से लाया गया। वह जमानत पर था और उसकी तारीखें अदालत में पड़ रहीं थी। जज साहब ने उसकी सजा का निर्णय रिजर्व रख लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें