फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: डेढ़ किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस जिला के थाना भिंडीसैंदा की पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीन दिन पहले गांव भग्गूपुर बेट में कार्रवाई करते हुए यह हेरोइन पशुओं के शेड से बरामद करने के बाद तस्कर को गिरफ्तार किया। एसएसपी सतिंदर सिंह ने गिरफ्तार किए तस्कर की पहचान भिंडी सैंदा थानांतर्गत गांव भग्गूपुर बेट निवासी महिंदर सिंह के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी महिंदर सिंह हेरोइन की तस्करी का कारोबार करता है। आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं और ड्रोन के जरिये हेरोइन मंगवाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को यह भी सूचना मिली कि उक्त तस्कर पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई हुई है और उसने हेरोइन की खेप को अपने घर में ही छिपाकर रखा हुआ है। इसके तुरंत बाद पुलिस की टीम ने आरोपी के भग्गूपुर बेट गांव के बाहरी क्षेत्र में बनी पशुओं के लिए बनाई हवेली में दबिश दी। पुलिस ने पशुओं के शेड में छिपाकर रखी 1 किलो 600 किलो हेरोइन बरामद करने के बाद महिंदर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें