गुरदासपुर। थाना दीनानगर पुलिस ने हमला कर जख्मी करने के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नवां पिंड भगवान निवासी सुनील की शिकायत पर कार्रवाई की है।
सुनील ने बताया कि आरोपी आकाश, रेशम, गौरा, काली, सुनीता और डान उसके घर में घुस आए थे। आकाश, गौरा, काली और सुनीता नवां पिंड के निवासी हैं। रेशम और डान औजला के रहने वाले हैं। आरोपियों ने उस पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले।