अनिंदिता मित्रा, पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) के पूर्व घोषित कार्यक्रम में संशोधन कर नया शेड्यूल जारी किया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन (हाउस-टू-हाउस एन्यूमरेशन) 3 अगस्त तक किया जाएगा। पहले यह तारीख 25 जुलाई थी।
इसी अवधि में राज्य के सभी मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार राज्य की मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रारूप (ड्राफ्ट इलेक्ट्रोल रोल) अब 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद मतदाता अपने नाम, पते या अन्य विवरणों में संशोधन, नए नाम जोड़ने अथवा किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने के लिए 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 13 अगस्त से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।