फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के सिखों को पाकिस्तान का वीजा देगी एसजीपीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने पाकिस्तान स्थित एतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन के लिए जाने वाले हरियाणा के सिखों की वीजा प्रकिया पूरी करवाने के लिए कुरुक्षेत्र में स्थित एसजीपीसी के सब-दफ्तर में केंद्र की स्थापना की है। इस केंद्र ने शनिवार से काम करना शुरू कर दिया है। हरियाणा के गठन के बाद यह पहली बार है कि एसजीपीसी ने वहां के सिखों को वीजा की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किसी केंद्र की स्थापना की हो। हरियाणा के सिख पाकिस्तान जाने के लिए अपने पासपोर्ट इस केंद्र में जमा करवा सकेंगे। एसजीपीसी के अधिकारी हरियाणा के सिखों द्वारा जमा करवाए गए पासपोर्ट को दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में वीजा लगवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

बीबी जागीर ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत गुरुधामों के दर्शनों के लिए पाकिस्तान चार जत्थे भेजे जाते हैं। पंजाब के श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी के मुख्य दफ्तर में वीजा प्रक्रिया की सुविधा दी जाती है। हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए अलग कोटा निर्धारित है। इस कारण हरियाणा के सिख, वीजा की औपचारिकताएं खुद पूरी करते हैं। एसजीपीसी अब पंजाब के श्रद्धालुओं की तरह हरियाणा के श्रद्धालुओं को भी यह सुविधा उपलब्ध करवाएगी। बीबी जागीर ने बताया कि एसजीपीसी के तत्वाधान से जून 2021 में श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व व शेरे-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान जत्थे भेजे जाएंगे। हरियाणा की संगत कुरुक्षेत्र स्थित इस दफ्तर में अपने पासपोर्ट जमा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें