फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का गौरवशाली इतिहास किताब पर पाबंदी लगाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। एसजीपीसी ने विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जारी की गई श्री काशी विश्वनाथ धाम का गौरवशाली इतिहास नामक किताब पर पाबंदी लगाने की मांग की है। एसजीपीसी के उप सचिव (मीडिया) कुलविंदर सिंह रमदास ने कहा कि इस किताब में सिखों संबंधी गलत जानकारी दी गई है। इसमें सिख धर्म का काशी के साथ संबंध बताते हैं, इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें कहा गया है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की साजन कर पंच प्यारों को सनातन धर्म बाबत जानकारी के लिए भेजा गया था। इसमें यह भी कहा गया है कि सिख धर्म की स्थापना मुगलों से सनातन धर्म की रक्षा के लिए हुई। ये दोनों तथ्य गलत हैं। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए किताब पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें