फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिल रहा, गुरुद्वारों में लंगर खाने की परमिशन दें

Thu, 19 May 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान अथॉरिटी पंजाब के तहत काम करने वाले कर्मचारियों ने एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि मक्कड़ एसजीपीसी के सभी गुरुद्वारा साहिब को आदेश जारी करें कि सर्व शिक्षा अभियान में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद की जाए ताकि कर्मचारी गुरुद्वारा साहिब में चलने वाले लंगर से अपने परिवार को खाना खिला सकें।
विज्ञापन


वीरवार को सर्वशिक्षा रमसा टीचर यूनियन, सर्वशिक्षा दफ्तरी कर्मचारी यूनियन, शिक्षा प्रोवाइडर यूनियन, एईआईएसटीआर यूनियन, आईईआरटी यूनियन की एक विशेष मीटिंग की गई। इसमें पिछले पांच माह से कर्मचारियों को वेतन न मिलने की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

सर्व शिक्षा रमसा दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के प्रांत सचिव दीपक ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत काम करने वाले 28 हजार 250 कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में कर्मचारियों को अपने घर और अपने परिवार का पालन पोषण करना बहुत ही मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान टीचर यूनियन के सदस्य रोहित ने बताया कि इस संबंध में सभी यूनियन ने साथ मिलकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ को पत्र लिखा है। कर्मचारियों ने सरकार और विभाग से मांग की है कि कर्मचारियों के वेतन को जल्द से जल्द जारी किया जाए। इस अवसर पर शिक्षा प्रोवाइडर यूनियन के पंकज बाबू , एईआईएसटीआर यूनियन गुरदीप सिंह और आईईआरटी यूनियन के सुखराज सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें