जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशलन स्कूल बटाला में स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।
- फोटो : amarujala
जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के प्राइमरी विंग में रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में सक्षम खोसला तथा लड़कियों के वर्ग में मनरूप अव्वल रही।
मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के प्रिंसिपल इंतियाजउल हुसैन ने हिस्सा लिया। स्कूल की मुख्य सलाहाकार तनवीर कौर ने अध्यक्षता की। स्केटिंग कोच प्रदीप लूथरा की देख रेख मे करवाई गई प्रतियोगिता मे स्कूल के प्राइमरी विंग के करीब 50 से भी ज्यादा रोलर स्केटरों ने हिस्सा लिया।
लड़कों के जूनियर वर्ग में सक्षम खोसला प्रथम, इशमानदीप सिंह द्वितीय तथा हुसमलप्रीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग मे मनरूप प्रथम, हरगुण द्वितीय तथा गुरसिमर तृतीय रहीं। इसी तरह लड़कों के सब जूनियर वर्ग मे नवाब भुट्टर प्रथम, साहिल बावा द्वितीय तथा अंशुल कोछड़ तृतीय रहा।
लड़कियों के वर्ग में अश्मीत प्रथम, हरगुण द्वितीय तथा रिद्यमप्रीत तृतीय रही। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर हिरदेजीत बाजवा, विपिन कुमार, अमनदीप सिंह दोसांझ, अमनप्रीत कौर, अजय शर्मा, कमलप्रीत, किरणदीप कौर, रमनप्रीत कौर मौजूद थीं।