फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कर कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी: आशा कुमारी

Sat, 30 Jul 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गुरदासपुर
विज्ञापन
गुरदासपुर में मंच पर माौजूद कांग्रेस के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस जिला प्रधान अशोक चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक होटल में पार्टी वर्करों की बैठक हुई।
विज्ञापन


मुख्य मेहमान के तौर पर पंजाब प्रभारी आशा कुमारी ने हिस्सा लिया। विशेष तौर पर महिला मोर्चा की पंजाब अध्यक्ष ममता दत्ता, हिमाचल के नूरपुर के विधायक अजय महाजन, दीनानगर विधायक अरुणा चौधरी, बटाला के विधायक अश्वनी सेखड़ी, फतहेगड़ चूड़ियां के विधायक तृप्त रजिंदर बाजवा  शामिल हुए। 

प्रदेश प्रभारी व मुख्य मेहमान आशा कुमारी ने कहा कि उसे पंजाबी नहीं आती है पर सरकार बनाने के बाद वह अपना धन्यवाद भाषण पंजाबी में ही देगी। आशा कुमारी ने कहा कि वर्कर कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों की नींव पंजाब से ही रखी जाएगी, यह उसी की तैयारी है। वर्करों के साथ बैठक करने का उनका मुख्य उद्देश्य है कि पार्टी की असली स्थिति कार्यकर्त्ता ही बता सकते है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि हर वर्कर प्रण कर ले कि वो रोजाना दस लोगों को अपने साथ जोड़ेगा। इसके बाद वर्करों से चुनाव मेनिफेस्टों पर सुझाव मांगे गए। उन्होंने बताया पंजाब के 117 विधानसभा हलकों में से 83 में मीटिंगें हो चुकी है। शेष में 8 अगस्त कर ली जाएगी। इसके बाद बूथ स्तर पर बैठके की जाएंगी, जिसमें महिला विंग, युवा विंग व अन्य सेल भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन


इस मोके पर लेबर सेल चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा, तृप्ता ठाकुर जिला प्रधान महिला कांग्रेस प्रधान, पीपीसीसी के सदस्य रमण बहल, रमिंदर जीत सिंह गिल, हरदियाल सिंह गजनीपुर, महिंगा राम गरीब, जिम्मी बराड़, बोबी अत्तरी, गुरविंदर लाल मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें