फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में शिअद-कांग्रेस नेता भिड़े, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। काहनूवान रोड पर शुक्रवार की देर रात को शिअद और कांग्रेस नेता भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां दागीं, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाया।
विज्ञापन

शिअद के शहरी जिला प्रधान बलबीर सिंह बिट्टू ने बताया कि उनका परिवार उनके छोट भाई की मैरिज एनिवर्सरी पार्टी में जाने के लिए घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान निकाय चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी केेे कुछ लोग उनके पास आए और शोर मचाने लगे। वे नारे लगाने लगे। इसी दौरान दो लोगों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने किसी तरह से खुद को बचाया। बिट्टू ने कहा कि इसके बाद उन्होंने भी बचाव में अपनी पिस्तौल से दो हवाई फायर किए।
वहीं, कांग्रेस नेता बिक्रमजीत सिंह जग्गा ने आरोप लगाया कि वह चुनाव के संबंध में डोर-टू-डोर लोगों के साथ मुलाकात कर रहे थे। जब वह विश्वकर्मा गली से होकर बाहर अपने घर को जाने के लिए निकले तो बलबीर सिंह बिट्टू ने उन्हें ललकारा और उस पर अपनी पिस्तौल तान दी और गोली चलाई, लेकिन मैंने नीचे झुककर जान बचाई।
विज्ञापन

वहीं, डीएसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पार्टियों को शांत करवाया और उन्हें उनके घरों को भेजा। उन्होंने बताया कि कैंपेनिंग के दौरान आपस में झड़प हुई है और दोनों दोनों तरफ से गोलियां चलीं। फिलहाल मौके से कोई खोल नहीं मिला है, जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें