फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पिस्तौल के साथ लुटेरा गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 06:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी से दो कारतूस और लूटे हुए दो बाइक बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। लोपोके थाना पुलिस ने देहात क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के एक बदमाश को काबू किया है। आरोपी से लूट के दो बाइक, एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। डीएसपी प्रवेश चोपड़ा ने आरोपी की पहचान जज सिंह और फरार साथी की पहचान जोबन के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी के एक साथी अजयपाल सिंह को पहले काबू कर जेल भेजा था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि आरोपी तरनतारन जिले के थाना सराए अमानत खां के गांव चाहल का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अटारी इलाका में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। नाकेबंदी कर जज सिंह को काबू कर लिया गया पूछताछ में जज सिंह ने बताया कि उसने एक मई की शाम दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बहिड़वाल गांव के पास स्थित गांव वणिके के सतनाम सिंह को पिस्तौल दिखाकर उससे बाइक लूटी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटी हुई एक अन्य बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें