फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन

तरनतारन। कस्बे के समीप रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। रिक्शे पर सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भिखीविंड चेला कॉलोनी निवासी रिक्शा चालक हरदेव सिंह (57) सवारियां ढोकर अपने परिवार का गुजारा करता था। हरदेव सिंह वीरवार को गाव वरपाल निवासी वरिंदर कौर और भिखीविंड निवासी जतिंदर कौर को गाव पूहला से लेकर भिखीविंड को आ रहा था। रास्ते में खाद्य पदार्थों से भरे ट्रक ने रिक्शे में टक्कर मार दी। रिक्शा सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। हादसे दौरान रिक्शा चालक हरदेव सिंह की मौके पर मौत हो गई। दोनों महिलाएं गंभीर घायल हो गई, जिनको कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें