फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: क्लीनिक से लौट रहे आरएमपी की गोली मारकर हत्या

Tue, 17 Jun 2025 10:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बटाला। गांव कैले कलां में क्लीनिक चलाने वाले एक रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) की कुछ हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की है। हमलावरों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब उक्त आरएमपी अपनी बाइक पर अपने घर बटाला आ रहे थे। मृतक की पहचान मेजर सिंह (55) निवासी न्यू हरनाम नगर बटाला के रूप में हुई है। बटाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, थाना सेखवां में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मेजर सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मेजर सिंह बटाला के पास गांव कैले कलां में करीब 20 साल से क्लीनिक चला रहा था। सोमवार रात क्लीनिक बंद कर मेजर सिंह अपनी बाइक पर अपने घर बटाला की तरफ आ रहा था। गुरदासपुर-बटाला हाईवे पर कुछ लोगों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से किसी ने मेजर सिंह के बेटे करणदीप सिंह को फोन कर मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पारिवारिक सदस्यों ने शव की पहचान की और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर डीएसपी बटाला परमवीर सिंह ने बताया कि मेजर सिंह के बेटे करणदीप सिंह के बयान पर आठ लोगों पर हत्या और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें