फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड बोली: दीप को शहीद कहना ठीक नहीं, कहने वाले इतिहास पढ़ें, अमृतपाल को लेकर भी खोला राज

Sun, 05 Mar 2023 01:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

रीना रॉय ने कहा कि अमृतपाल समेत 'वारिस पंजाब दे' के सदस्यों से बात होती थी। कहा कि जिस दिन हादसा हुआ वह उनके साथ थी। वह गाड़ी में सो रही थी। अचानक झटका लगा और मैं आगे गिर पड़ीं। 
विज्ञापन
दीप सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले वर्ष सड़क हादसे में मारे गए पंजाबी फिल्म अभिनेता और 'वारिस पंजाब दे' के संस्थापक दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड रीना रॉय ने कहा है कि दीप सिद्धू शहीद नहीं हैं। उनकी मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में हुई है। उनकी मौत को लेकर गलत ढंग से प्रचार हुआ है। कुछ लोग शहीद शब्द की गलत परिभाषा दे रहे हैं। दीप को शहीद कहने वालों को पहले अलग-अलग शहीदों व सिख गुरुओं का इतिहास पढ़ लेना चाहिए

विज्ञापन


रीना ने एक चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा कि जिस दिन हादसा हुआ वह उनके साथ थी। वह गाड़ी में सो रही थी। अचानक झटका लगा और मैं आगे गिर पड़ीं। मैंने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी। हादसे के बाद मैं दीप के पास गई, वह होश में थे। उनके मुंह से खून निकल रहा था। वह अधमरी हालत में थे। मैंने दीप को इशारा किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मैंने दीप के भाई को फोन कर घटना और घटनास्थल की जानकारी दी।

रीना ने कहा कि दीप की अमृतपाल से बात होती थी, लेकिन काफी पहले दीप ने अमृतपाल का नंबर ब्लाक कर दिया था। इसका क्या कारण था, इसकी उसे जानकारी नहीं है। अमृतपाल के अलावा ''''वारिस पंजाब दे'''' के बहुत से सदस्य दीप सिद्धू से पंजाब के अलग-अलग मुद्दों पर बात करते थे। मौत के बाद अमृतपाल मुझसे भी बात करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें