फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला कांड: अकाल तख्त की सब कमेटी की बैठक कल, अमृतपाल को कार्रवाई का डर

Sat, 04 Mar 2023 11:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अजनाला थाने पर हमले के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से बनाई गई सब कमेटी की बैठक 6 मार्च को श्री आनंदपुर साहिब में होगी। इसमें घटना के दौरान श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के मुद्दे पर चर्चा होगी। इसके बाद इसकी रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपी जाएगी। इसमें दोषियों पर कार्रवाई की संस्तुति भी की जा सकती है। वहीं, ''''वारिस पंजाब दे'''' संगठन के प्रमुख अमृतपाल को डर है कि कमेटी उसके विरुद्ध रिपोर्ट सौंप सकती है। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने शुक्रवार को अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के मुलाकात की थी। जांच कमेटी के को-आर्डिनेटर करनैल सिंह पीर मोहम्मद का भी कहना है कि अमृतपाल को कार्रवाई का डर है। इसी चिंता के चलते उन्होंने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से लंबी मुलाकात की है। इस कमेटी में विभिन्न सिख संगठनों, पंथक ग्रुपों, टकसालों के प्रमुखों को शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट इस बात पर केंद्रित होगी कि मार्च, धरना, विरोध, प्रदर्शन और संघर्ष स्थल आदि में श्री गुरुग्रंथ साहिब को ले जाना उचित है या नहीं। यह किसी व्यक्ति विशेष पर केंद्रित नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें