फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में रेड अलर्ट, शहर में नाकाबंदी, हर तीसरी कार में एक हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। अमृतसर के पॉश इलाका रंजीत एवेन्यू में निकलने वाली हर तीसरी गाड़ी में एक पिस्तौल होने की बात शुक्रवार रात पुलिस सर्च अभियान के दौरान सामने आई। पुलिस कमिश्नर सहित अन्य सीनियर पुलिस अधिकारियों की चेकिंग के दौरान शहर में लगाए 84 स्पेशल नाकों में से 16 नाकों से पुलिस कर्मचारी ही गायब मिले। इससे गुस्साए पुलिस कमिश्नर ने नाका इंचार्ज, चौकी इंचार्ज और संबंधित थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाबतलबी की है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर विक्रमजीत दुग्गल की ओर से शहर में रेड अलर्ट घोषित किए जाने के बाद एवेन्यू, नावल्टी चौक, फैजपुरा चौक और अन्नगढ़ में लगाए गए स्मार्ट नाके लगाकर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। दुग्गल ने शुक्रवार बाद दोपहर रेड अलर्ट घोषित कर शहर के अंदरूनी और बाहरी इलाकों में गहन चेकिंग के निर्देश दिए। इसके लिए पुलिस के 750 कर्मचारियों पर आधारित 84 टीमें गठित कर शहर के अलग-अलग हिस्सों में नाकेबंदी कर चेकिंग की गई थी, जिसमें से 16 नाकों पर पुलिस टीमें गायब मिली। इसके लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है।
इसके तहत ही रंजीत एवेन्यू, नावल्टी चौक, पुतलीघर चौक, गोल्डन गेट, फैजपुरा चौक और अन्नगढ़ इलाकों में स्मार्ट नाके लगाए गए। इसमें पुलिस ने पीएआईएस (पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम एप) के जरिये नाकों पर फोटो खींच कर आपराधिक व्यक्तियों की पहचान की। पुलिस टीमों ने वाहन एप की मदद से वाहनों के मालिकों के बारे भी जांच की। इस बीच पुलिस ने रंजीत एवेन्यू के इलाका में सड़कों के किनारे और मार्केट में कारें खड़ी करके शराब पीने वाले 4 लोगों पर केस दर्ज किए गए और 2 कारें भी इंपाउंड की गईं। शहर के पॉश इलाका रंजीत एवेन्यू में कारों की चेकिंग के दौरान हर तीसरी कार चालक के पास पिस्तौल देख पुलिस अधिकारी सकते में आ गए, कि देर सायं से घर से बाहर जाने वाले लोगों को असलहा लेकर जाने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें