फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग: खाना खा रहा था परिवार, तीन बाइक पर आए थे हमलावर

Thu, 09 Jul 2026 10:39 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

परिवार की सदस्य बलविंदर कौर ने बताया कि वारदात के समय पूरा परिवार घर के अंदर बैठकर खाना खा रहा था। अचानक बाहर गोलियों जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं। पहले उन्हें लगा कि पटाखे चल रहे हैं, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि उनके घर को निशाना बनाकर फायरिंग की गई है।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु के शेखूपुरा मोहल्ले में बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक मकान को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 8 से 9 हमलावरों ने घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन पूरे इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


परिवार की सदस्य बलविंदर कौर ने बताया कि वारदात के समय पूरा परिवार घर के अंदर बैठकर खाना खा रहा था। अचानक बाहर गोलियों जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं। पहले उन्हें लगा कि पटाखे चल रहे हैं, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि उनके घर को निशाना बनाकर फायरिंग की गई है। परिवार का कहना है कि यदि उस समय कोई सदस्य घर के बाहर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। साथ ही वारदात के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें