फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कामयाबी: छह हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

Wed, 08 Jul 2026 03:01 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

इस पूरे नेटवर्क को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में सक्रिय बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के ऑपरेटिव का समर्थन प्राप्त था।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अवैध हथियार और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में सक्रिय बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के ऑपरेटिव का समर्थन प्राप्त था। आरोपियों का मकसद पंजाब में हथियार और विस्फोटक पहुंचाकर प्रदेश का माहौल खराब करना तथा लोगों में दहशत फैलाना था। समय रहते की गई कार्रवाई से पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) थाने में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 
पंजाब पुलिस अब इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों, विदेश में बैठे संचालकों और सीमा पार मौजूद आतंकवादी-अपराधिक नेटवर्क से जुड़े संबंधों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें