फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतसर में 94 स्थानों पर दबिश, पुलिस ने बार-रेस्टोरेंट और होटल खंगाले, 67 को चेतावनी दे छोड़ा

Mon, 05 Jun 2023 08:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसीपी वरिंदर सिंह खोसा (नार्थ) और एसीपी कंवलजीत सिंह (पश्चिम) के नेतृत्व में कल पूरे दिन में 94 बार, रेस्टोरेंट और होटलों में दबिश दी गई।
विज्ञापन
अमृतसर में तैनात पुलिसबल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी है। इसके मद्देनजर पुलिस ने रविवार की रात शहर के उत्तर और पश्चिम इलाके में स्थित 94 बार, होटलों और रेस्टोरेंट्स में छापेमारी की। इस दौरान 67 रेस्टोरेंट्स व अन्य के लाइसेंस एक्सपायर मिले, जो बार आदि में ग्राहकों को शराब सर्व कर रहे थे। पुलिस ने प्रबंधकों को चेतावनी देकर अपने-अपने लाइसेंस रिन्यू करवाने की सलाह दी।

विज्ञापन


एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसीपी वरिंदर सिंह खोसा (नार्थ) और एसीपी कंवलजीत सिंह (पश्चिम) के नेतृत्व में कल पूरे दिन में 94 बार, रेस्टोरेंट और होटलों में दबिश दी गई। लाइसेंसों की जांच के दौरान ज्यादातर बार और होटलों के लाइसेंस एक्सपायर मिले। बावजूद इसके वहां ग्राहकों को शराब सर्व की जा रही थी।

एडीसीपी सिंह ने बताया कि ऐसे सभी होटल, बार और रेस्टोरट्स प्रबंधकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में उनके बार और रेस्टोरेंट के दस्तावेज मुकम्मल नहीं मिले तो उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले एक सप्ताह में रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस ने हूपर बार के विरुद्ध दर्ज किए गए दो मामलों के बाद पुलिस ने बार, होटल और रेस्टोरेंट्स के लाइसेंसों की जांच करने का अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस ने रेस्टोरेंट व अन्य को दी हिदायतें

  • बार लाइसेंस एक्सपायर हो तो शराब सर्व नहीं की जाएगी।
  • महिला कर्मी शराब सर्व नहीं करेंगी।
  • नाबालिगों को शराब सर्व नहीं की जाएगी।
  • किसी भी बार, होटल या रेस्टोरेंट में 25 साल से कम आयु का कोई भी वेटर शराब सर्व नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें