फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू से चल रहा था झगड़ा, बेटे की कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर । राजासांसी थाने के तहत ढिल्लों मुहल्ला के एक बुजुर्ग ने बहू से झगड़े के बीच अपने बेटे की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। बेटा अपने पिता ओर पत्नी के बीच हो रहे विवाद को शांत करवा रहा था। पुलिस नें आरोपी संतोख सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनो के हवाले कर दिया जाएगा। ढिल्लो मुहल्ला की पिंकी ने राजासांसी पुलिस को बताया कि उसका पति इनोवा कार से टैक्सी चलाकर टूर एंड ट्रैवल का काम करता था, जिसके चलते उसका ससुर संतोख सिंह रंजिश रखने लगा था।
उसे अकसर ताने देता था कि उसकी बहू किसी के साथ इनोवा लेकर भाग जाएगी। पिंकी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात ससुर शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। इस बीच लवली सिंह खाना खा रहा था। उसने ससुर और बहू (पिंकी) के बीच चल रहे विवाद को शांत करवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लवली ने अपने पिता को कई बार समझाया कि वह बहू पर इस तरह के आरोप न लगाए। देखते ही देखते संतोख सिंह घर के अंदर गया और तेजधार चाकू लाकर लवली पर हमला कर दिया। पिंकी ने बताया कि लवली खून से लथपथ होकर जमीन पर तड़पता रहा। ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें