फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: वायरल वीडियो के बाद श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे गायक निक्कू, बोले- भटक गया था, अब सही रास्ते पर आ गया हूं

Wed, 31 Aug 2022 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पंजाबी गायक इंद्रजीत सिंह निक्कू का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह डेरे में एक संत के सामने माथा टेक कर अपना दर्ज जाहिर कर रहे थे। वायरल वीडियो के बाद पहली बार वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे।
विज्ञापन
पंजाबी गायक इंद्रजीत सिंह निक्कू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक इंद्रजीत सिंह निक्कू मंगलवार देर रात श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने परिवार समेत पहुंचे। वह अपने वायरल वीडियो के बाद पहली बार यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वह भटक गए थे और अब सही रास्ते पर आ गए हैं। निक्कू ने कहा कि गुरुघर और बाबा नानक के दर पर पहुंचा हूं। मन को शांति मिली है। जितने भी बोझ मन पर थे सभी बोझ उतर गए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी का धन्यवाद भी किया और कहा कि समय के साथ इंसान सही रास्ते पर आ जाता है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें फोन कर रहे हैं और मदद की पेशकश भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पैसे नहीं चाहिए।

लोग उनके झांसे में आकर किसी भी फर्जी व्यक्ति के खाते में पैसा न जमा करवा दें। निक्कू ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने विरोध किया था लेकिन गुरु साहिबान के आशीर्वाद के बाद पूरी दुनिया से उन्हें प्यार ही मिल रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में संत से मांग रहे थे मदद
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इंद्रजीत निक्कू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें वह एक डेरे के अंदर संत के आगे माथा टेक रहे थे। वीडियो में इंद्रजीत निक्कू ने संत से काम न मिलने का दर्द जाहिर किया। वह संत से मदद मांगते दिखे। निक्कू बोल रहे थे कि वह कर्जे में हैं और संगीत इंडस्ट्री में उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा। कुछ गायकों ने इसके बाद उनकी मदद भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें