अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना गेट हकीमा में तैनात हरजीत सिंह वीरवार देर रात दाना मंडी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए एएसआई ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।
वारदात के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी। मौके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एक कैमरे में दो संदिग्ध एक्टिवा पर आते दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।
डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ जांच की समीक्षा की। हरजीत सिंह की हत्या की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) नाम के संगठन की ओर से लेने का दावा सामने आया है। हालांकि पंजाब पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।