फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जलकर मौत, ससुराली नामजद

Mon, 15 Jun 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काहनूवान (गुरदासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खा के अंतर्गत गांव दतारपुर में रविवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मामला दर्ज किया है।

गांव नमाला पुलिस स्टेशन कानवां निवासी जसपाल सिंह ने पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां में दी गई शिकायत में कहा कि उसकी बहन इंदु बाला का विवाह करीब 9 वर्ष पूर्व बिक्रम सिंह बिक्का पुत्र सागर सिंह निवासी दतारपुर के साथ हुआ था। विवाह के बाद बहन को कोई औलाद नहीं हुई।

इस पर इंदु बाला का पति बिक्का व उसके परिवारिक सदस्य मेरी बहन को बांझ होने के ताने देते थे और अक्सर मारपीट भी करते थे। इस पर मैं अपनी बहन को अपने पास गांव नमाला ले गया था। मेरी बहन तीन माह के करीब मेरे पास रही। इसके बाद हमारा बहन का पति उसे अपने गांव दतारपुर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि गत रात्रि मेरी बहन के पति व उसके परिवार जलाकर मार दिया गया। मृतका के भाई ने बताया कि इसकी सूचना हमें आज सुबह दी गई। पुलिस स्टेशन इंचार्ज हरशरण सिंह भिंडर ने बताया कि मृतका के भाई जसपाल सिंह के ब्यानों पर पति बिक्रम सिंह, सास तृप्ता देवी व ननद अनीता देवी के विरुद्ध धारा 306 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें