फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा पौंटा साहिब से नगर कीर्तन शुरू

Mon, 15 Jun 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीपीसी द्वारा गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब की प्रबंधक कमेटी और संगत के सहयोग से श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस को समर्पित नगर कीर्तन शुरू किया गया।
विज्ञापन


यह गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य करनैल सिंह पंजौली और हरभजन सिंह ने पांच प्यारे साहिब, निशानची और आयोजकों को सिरोपा देकर सम्मानित किया।

 नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब हिमाचल प्रदेश से चलकर बहादुरपुर, छछरौली, बिलासपुर, गुरुद्वारा श्री कपालमोचन साहिब, गुरुद्वारा साहिब संडौरा, नारायणगढ़, रायपुर, रानी और बरवाला से होते हुए गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पंचकूला में रात्रि विश्राम करेगा।
विज्ञापन


16 जून को यह पिंजौर, नालागढ़ और गुरुद्वारा श्री कीरतपुर साहिब से होते हुए शाम को तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न होगा। इस अवसर पर जसविंदर सिंह दीनपुर, जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, बाबा निहाल सिंह, वरिंदर सिंह ठरू, हरभजन सिंह, राजिंदर सिंह गज्जन, सिमरत सिंह और कुलवंत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें