फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बाढ़ का कहर: रावी की लहरों ने डुबो दिए सपने, मकानों का मलबा दे रहा बर्बादी की गवाही; ग्राउंड रिपोर्ट

Tue, 09 Sep 2025 02:00 PM IST
शाहरुख खान पंकज शर्मा, अमर उजाला, अमृतसर

सार

पंजाब में बाढ़ का कहर जारी है। गांव लोधी गुज्जर में पानी जमा है। गांव के 70 वर्षीय जसवंत सिंह कहते हैं कि बाढ़ से सब कुछ खत्म हो गया। जब रावी का पानी घुसा तो बीएसएफ के जवानों ने हमें निकाला।
विज्ञापन
अमृतसर के राजासांसी हलके के गांव लोधी गुज्जर में धु्स्सी बांध के पार भी पानी भरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर के राजासांसी के पास स्थित गांव लोधी गुज्जर की गलियों और घरों में घुटनों तक पानी जमा है। रावी के कहर ने यहां के लोगों की जिंदगी को गहरे जख्म दिए हैं। इसके पानी ने लोगों के सपने डुबो दिए हैं। 
विज्ञापन


पानी का स्तर भले ही चार फीट से घटकर दो फीट पर आ गया हो लेकिन मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बाढ़ का पानी शायद कुछ दिनों में उतर जाएगा लेकिन बर्बादी के निशान और लोगों दिलों में खौफ मिटने में वर्षों लग जाएंगे। 

यहां के लोगों को अब सिर्फ राहत सामग्री नहीं, बल्कि एक मजबूत सहारे की जरूरत है। गांव की टूटी सड़कें, घरों का बिखरा मलबा और दीवारों पर पानी के गहरे निशान भयावह सपने जैसा है। 
विज्ञापन


गांव के 70 वर्षीय जसवंत सिंह कहते हैं कि बाढ़ से सब कुछ खत्म हो गया। जब रावी का पानी घुसा तो बीएसएफ के जवानों ने हमें निकाला। कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए पर हम अपना घर कैसे छोड़ देते। पाई-पाई जोड़कर घर बनाया था। अब घर की दीवारें गल गई हैं और सामान सड़ गया है।
 
Trending Videos

युवा किसान हरबीर सिंह का कहना है कि हमारे खेतों में जहां कुछ हफ्ते पहले हरी भरी फसल लहलहा रही थी, वहां अब पानी में गली हुई काली पड़ चुकी पराली और सड़न के सिवा कुछ नहीं है। छह महीने की मेहनत व लागत पानी में बह गई। 

 

गांव में राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और नावों के जरिये सूखा राशन, बना हुआ भोजन और साफ पानी पहुंचाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मेडिकल कैंप लगाकर बीमारों का इलाज कर रही हैं। त्रिलोक सिंह कहते हैं कि प्रशासन और फौजी भाई हमारी बहुत मदद कर रहे हैं।
 

हर आहट पर लगता है कि पानी आ गया
बलविंदर सिंह के घर की चारदीवारी ढह चुकी है। वे बताते हैं कि पानी ने सिर्फ घर नहीं गिराए, बल्कि लोगों का हौसला भी तोड़ दिया है। बच्चे डरे हुए हैं। हर आहट पर उन्हें लगता है कि फिर से पानी आ गया। सबसे बड़ी चिंता अब संक्रामक बीमारियों के फैलने की है। 
 
विज्ञापन

खड़े पानी के कारण डेंगू, मलेरिया, हैजा और त्वचा संबंधी रोगों का खतरा कई गुना बढ़ गया है। फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, मवेशी बीमार हैं या बह गए हैं। गांव के लोगों की सरकार से मांग है कि उन्हें केवल मुआवजा नहीं, बल्कि ठोस मदद चाहिए। सरकार टूटे घर फिर से बनवा कर दे। बर्बाद हुई धान की फसल का सर्वे करवाकर तत्काल मुआवजा दिया जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें