मुख्यमंत्री ने काला पानी की सजा काटते हुए जान देने वाले शहीदों को याद किया और कहा उनके लिए सेल्यूलर जेल में यादगार बना दी गई है, जिसकी दीवारों पर शहीदों के नाम लिखे हुए हैं जिनमें अधिकतर शहीद पंजाब राज्य से हैं। इस दौरान कैप्टन ने पंजाब में काला पानी की सजा काटते वक्त शहीद होने वालों की याद में स्मारक बनाने की घोषणा की।
लुधियाना में मंत्री भारत भूषण आशु ने फहराया तिरंगा
लुधियाना में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन श्री गुरुनानक देव जी स्टेडियम में किया गया। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट से सलामी ली। कोरोना संक्रमण को देखने नियमों का सख्ती से पालन किया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह को साधारण तरीके मनाया गया। समारोह में सभ्याचारक समारोह का आयोजन नहीं किया
गया।
सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। मंत्री आशु ने कहा कि हमें यह आजादी शहीदों के बलिदान के चलते मिली है, जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। इसलिए हम आज स्वतंत्रता का आनंद ले रहे है। ऐसे मौके पर हमें शहीदों को याद रखना चाहिए।
हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताएं रास्ते पर चले। मंत्री आशु ने कहा कि वह टीकाकरण मुहिम में योगदान करने वाली लुधियाना की सभी संस्थाओं का धन्यवाद करते है। उद्यमियों ने भी अपना योगदान दिया है। रायकोट में नया सिविल अस्पताल बन रहा है। इससे लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही पंजाब में तीन नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कोरोना संकट में लुधियाना के लोगों ने नई मिसाल पेश की। शहर में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हो रही है। इसके साथ ही अब कोरोना के मामले भी कम हो रहे हैं। समारोह में मेयर बलकार संधू, डीसी वरिंदर शर्मा, पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल, निगम कमिश्नर प्रदीप सभरवाल विधायक संजय तलवाड़ व अन्य उपस्थित रहे।
कहां-किसने किया ध्वजारोहण
संगरूर में शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने तिरंगा फहराया तो वहीं मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने पटियाला में ध्वजारोहण किया। बठिंडा में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे और ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि 25 दिन बाद शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पंजाब के सभी कच्चे, ठेका कर्मियों को पक्का कर दिया जाएगा।