फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशक सम्मेलन देगा तरक्की की राह : सुखबीर

Fri, 06 Dec 2013 10:27 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि 9 और 10 दिसंबर को मोहाली में होने वाला प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट राज्य में औद्योगिक क्षेत्र के विकास में बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। औद्योगिक घरानों से जुड़ी मशहूर हस्तियां प्रस्तावित निवेशक सम्मेलन में शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन


सुखबीर बादल यहां शुक्रवार को अमृतसर में प्रेस क्लब कानींव पत्थर रखने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और अनिल जोशी भी उपस्थित थे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट से राज्य की अर्थ व्यवस्था को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। 30 से अधिक कंपनियां राज्य के साथ एमओयू करेंगी और अगलेे छह महीने में लगभग पचास हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। पंजाब में हाउसिंग, नवीनीकरण ऊर्जा, बायो साइंस, स्वास्थ्य, सूचना एवं तकनीकी, एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग और टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


प्रापर्टी टैक्स के संबंध में पूछे जाने पर सुखबीर बादल ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार ने धक्केशाही से यह टैक्स लगाया है। केंद्र ने जवाहर लाल नेहरू अर्बन रिन्यूअल मिशन के तहत दी जाने वाली सभी ग्रांट रोक ली हैं। उन्होंने घोषणा की कि यदि यूपीए सरकार बेवजह की शर्तें हटा ले तो वे प्रापर्टी टैक्स खत्म कर देंगे।

पर्यटन व आईटी का हब बनेगा अमृतसर
अमृतसर के चौतरफा विकास के संकल्प को दोहराते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके प्रति वे बहुत संजीदा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक, सभ्याचार और ऐतिहासिक महत्व के मद्देनजर अगले दस वर्ष में अमृतसर देश के नक्शे पर पर्यटन और सूचना व तकनीकी के क्षेत्र में एक हब के रूप में उभरेगा।

उपमुख्यमंत्री ने अमृतसर को विश्व स्तर का शहर बनाने के लिए शुक्रवार को शहर में 365 करोड़ रुपये की लागत वाले 14 विकास प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य शहरों में बजट के अनुसार प्रेस क्लब स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


अमृतसर के लिए ये हैं प्रोजेक्ट
-अमृतसर-मजीठा सड़क को फोनलेन बनाना (81.33 करोड़ रुपये)
-जरूरतमंद लोगों के लिए 1328 फ्लैट निर्माण (58.20 करोड़)
-न्यू अमृतसर में प्रेस क्लब निर्माण (तीन करोड़)
-अमृतसर-तरनतारन सड़क को फोरलेन बनाना (11.74 करोड़)
-शहीदों वाले चौक का सौंदर्यीकरण (2.66 करोड़)
-शहीदां से नहर तक तरनतारन सड़क की मरम्मत (8.67 करोड़)
-दुर्ग्याना मंदिर सौंदर्यीकरण योजना के तहत बहुमंजिली पार्किगिं का निर्माण (20.22 करोड़)
-भंडारी पुल से यूनिवर्सिटी तक सड़क को चौड़ा करना (48.04 करोड़ )
-किचलू चौक से मीराकोट तक अमृतसर-अजनाला सड़क को चौड़ा करना और सर्विस लेन बनाना (40.01 करोड़)
-किचलू चौक तक सरकुलर रोड़ को चौड़ा करना (16.24 करोड़)
-रत्न सिंह चौक से नंगली तक अमृतसर-फतेहगढ़ चूडि़यां सड़क को चौड़ा करना (36.40 करोड़)
-ईएसआई अस्पताल मजीठा रोड से रंजीत एवेन्यू तक सड़क का निर्माण (11.14 करोड़)
-अमृतसर-पठानकोट-कांडला सड़क निर्माण (28.42 करोड़)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें