फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड ट्रेड एक्सपो अमृतसर में शुरू

Thu, 05 Dec 2013 10:16 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में वीरवार को इंटरनेशनल ट्रेड मेला पाईटेक्स-2013 शुरू हो गया। इस मेले में पाकिस्तान के अलावा पोलैंड, थाइलैंड, ब्रिटिश कोलंबिया, इजराइल, ताईवान से व्यापारी अपना सामान लेकर आए हुए हैं।
विज्ञापन


भारी संख्या में भारतीय व्यापारियों और अलग-अलग ब्रांड की कंपनियों की ओर से अपने नवीनतम उत्पादनों की बिक्री के स्टाल लगाए हुए हैं।

मेले में दस बड़े हाल ट्रेवल टूरिज्म, हेल्थ, रसोईघर का समान, टेक्सटाइल, रियल एस्टेट, ग्लोबेक्स, एजुकेशन, फूड एंड फार्मा तथा पंजाब एक्पो आदि बैनरों तले लगाए गए हैं। पाकिस्तान से आए व्यापारियों की ओर से पाकिस्तानी कपड़ों, जूतों, रेडिमेंड गारमेंट्स केसर, शिलाजीत आदि के उत्पादों के स्टाल लगाए हुए हैं। इस मेले का विधिपूर्वक शुभारंभ शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल करेंगे।

आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी इस मेले में पहुंच रहे है। मेला 9 दिसंबर तक चलेगा।

पहले ही दिन रहा भारी रश
ट्रेड फेयर एक्पो के पहले ही दिन आम लोगों की भारी आर्थिक लूट हुई। स्टालों पर बिकने वाली वस्तुओं के रेट लोगाें से दोगुना वसूले गए। अमृतसर की मार्केट में जो भी उत्पाद उपलब्ध है वही उत्पाद मेले में दो गुना रेटों पर मिल रहे थे। यहां तक मेले में उपभोक्ता संरक्षण एक्ट की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। किसी भी स्टाल पर विक्रेताओं ने अपने बेचे जाने वाले उत्पादों के संबंध में रेट लिख कर नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन


मेले का संचलन करने वाले पीएचडी चैंबर आफ कामर्स के डिप्टी डायरेक्टर दलीप शर्मा के मुताबिक किसी भी मेले में एक्ट के अनुसार काम नहीं होता है। आगे से हम सभी स्टालों पर हिदायत जारी करेंगे कि वे एक्ट को लागू करते हुए अपने अपने उत्पादों के रेट डिस्पेले करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें