फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

Sun, 23 Mar 2014 10:47 PM IST
अमर उजाला तरनतारन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहबाजपुर के पास गांव कुहाड़का में एक व्यक्ति ने शनिवार की रात गुस्से में अपने माता-पिता और भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल रिवाल्वर भी बरामद कर लिया गया है। तरनतारन के एसएसपी राजजीत सिंह ने बताया कि थाना सदर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह को शनिवार देर रात सूचना मिली कि बलविंदर सिंह, उसकी पत्नी चरजीत कौर, पुत्र दिलबाग सिंह व गर्भवती बहू रणजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक बलविंदर सिंह के छोटे पुत्र दलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि रात को सभी लोग खाना खा रहे थे तो अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर गोलियां चलाईं व चारों को मार दिया।
विज्ञापन


एसएसपी जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे व मामले की बारीकी से जांच की तो पाया कि दलजीत सिंह ने मानसिक परेशानी का शिकार होकर खुद अपने परिवार के सदस्यों की हत्या की थी। पूछताछ में दलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि घरेलू परेशानी के कारण उसने अपने पिता व भाई को मारने की योजना बनाई।
विज्ञापन


लेकिन पिता व भाई दोनों इकट्ठे घर से बाहर नहीं मिलने के कारण उसने गुस्से में अपने पिता, भाई व भाभी को भाई के ही रिवाल्वर से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस उसे न पकड़ पाए इसलिए उसने अपनी मां की भी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें