फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में फंसे भारतीयों पर ध्यान दें विदेश मंत्री : बाजवा

Mon, 15 Jun 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कई महीनों से इराक में अपनी किस्मत के सहारे फंसे हुए 39 पंजाबियों को छोड़कर ललित मोदी के लिए मानवता दिखाने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के किसी भी मंत्री से ऐसा किए जाने की उम्मीद नहीं की जा सकती और वह भी उसके लिए जिसकी ईडी जालसाजी, मनी लांड्रिंग और अन्य आर्थिक अपराधों के मामले में तलाश हो रही है। बाजवा सोमवार को बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों बुटाला व सारली में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनसंपर्क मुहिम में हिस्सा लेने आए थे।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इराक में फंसे 39 पंजाबियों के रिश्तेदार दिल्ली के कई चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं, परंतु वे सरकार से कोई पुख्ता जानकारी हासिल करने में नाकाम रहे। वह उम्मीद करते हैं कि विदेश मंत्री ललित मोदी के मामले में दिए ध्यान का 10 प्रतिशत इन परिवारों पर दें, तो उन्हें अपने रिश्तेदारों की कोई खबर मिल सकती है। प्रधानमंत्री मोदी को इस गंभीर मुद्दे पर एक बयान जरूर देना ।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि स्वराज को बिना देरी और कोई जवाब सुने बगैर बर्खास्त कर देना चाहिए। मोदी विदेशों से काला धन वापस लाने की बातें कर रहे थे, लेकिन मनी लांड्रिंग में शामिल एक व्यक्ति की विदेश मंत्री द्वारा हर तरह से सहायता की गई।

जुमला तो नहीं वन रैंक वन पेंशन
बाजवा ने उम्मीद जताई है कि वन रैंक वन पेंशन को लागू करने का फैसला भारत में काला धन वापस लाने की तरह जुमला नहीं होगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों को धोखा देने के लिए मोदी सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बिना देरी किए इस फैसले को लागू करना चाहिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें