फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से शाल फैक्टरी में लगी आग

Sun, 14 Jun 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से रविवार की सुबह शेरा वाला गेट के समीप शाल बनाने वाली बांबे फिनशिंग फैक्टरी में आग लग गई। दमकल की दस गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गईं। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिकों का कहना है कि अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


फैक्टरी के मैनेजर विपिन शर्मा ने बताया कि उन्हें मजदूरों का सुबह साढ़े छह बजे फोन आया कि फैक्टरी के तीन सौ गज क्षेत्र में आग लग गई है। मैनेजर ने इस संबंध में दमकल विभाग को आग के लिए सूचित किया। दमकल विभाग की दस गड़िया घटनास्थल पर पहुंच गईं।

दमकल कर्मियों ने तीन घंटे बाद आग को काबू पा लिया। अग्निकांड में अलग-अलग फैक्टरियों से फिनशिंग के लिए आई शालें जल कर राख हो गई। आग से फैक्टरी की छतपूरी तरह से तहत नहस हो गई। फिनशिंग की तीन मशीनें भी पूरी तरह तबाह हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर थाना बी डिवीजन पुलिस के इंचार्ज गुरबिद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पीसीआर की गाड़ियां लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ को काबू किया।

उन्होंने बताया फैक्टरी के मालिक विपिन व विजय अग्रवाल के बयान दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। मालिकों ने अग्निकांड में करोड़ों रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें