इंप्लाइज फेडरेशन पंजाब राज बिजली बोर्ड ने उप मंडल कार्यालय धारीवाल के समक्ष पावरकाम चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए पावरकाम चेयरमैन का पुतला भी फूंका।
अगुवाई प्रधान सुखविंदर सिंह गिल ने की। विशेष तौर पर पहुंचे बार्डर जोन के अध्यक्ष गुरवेल सिंह बल्लपुरिया ने पावरकाम मैनेजमेंट और पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां बिजली मुलाजिमों के खिलाफ हैं। अभी तक पे बैंड नहीं दिया गया और वर्कचार्ज कर्मियों को ग्रेड पे और अन्य भत्ते नहीं दिए जा रहे।
पिछले 16 वर्ष से वर्कचार्ज और आरटीएस से सहायक लाइनमैन बनाने के लिए कट आफ में बढोत्तरी नहीं की गई। इसके अलावा गुरदासपुर के एक हजार सिलेक्ट बेरोजगार लाइनमैनों को रोजगार नहीं दिया गया।
कंट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को रेगूलर नहीं किया जा रहा। मुलाजिम नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उक्त मांगों को तुरंत लागू न किया तो मैनेजमेंट सहित मुख्यमंत्री का फील्ड में आने पर कालिया झंडियों के साथ विरोध किया जाएगा।
इस मौके पर सब डिवीजन प्रधान दिलबाग सिंह, सब डिवीजन सरवन सिंह चीमा, सब डिवीजन दिलबाग सिंह वाहला, सब डिवीजन मनजीत सिंह, जसपाल सिंह, अजीत मसीह, कृष्ण लाल, रवेल सिंह, सूबा सिंह, सुरजीत सिंह ढिल्लों, हरजीत सिंह मौजूद थे।