फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में फिल्म ‘सरबजीत’ पर रोक के लिए प्रदर्शन

Sat, 21 May 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में मिराज सिनेमा के बाहर फिल्म सर्बजीत के विरोध में धरने पर बैठे शिवसैनिक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फिल्म ‘सर्बजीत’ को बंद करवाने की मांग कर रही शिवसेना इंकलाब का संघर्ष शनिवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन शिवसेना इंकलाब ने सिटी सेंटर मॉल स्थित मिराज सिनेमा के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन


जिला प्रधान सुनील सैनी की अगुवाई में दिए गए धरन में राष्ट्रीय प्रमुख अमित अग्रवाल व राष्ट्रीय महासचिव रजनीश कालू विशेष रूप से पहुंचे। अग्रवाल ने कहा कि शहीद सबरजीत ने पाकिस्तान की जेल में रहते हुए कई मुश्किलों का सामना किया। कुछ फिल्म निर्माता ऐसी फिल्म बना कर लोगों को दिखा रहे हैं, जिसमें सबरजीत के जीवन के सही तथ्य शामिल नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि फिल्म में काल्पनिक बातें जोड़कर एक शहीद की जीवन कथा का प्रयोग मनोरंजन के लिए किया जा रहा है, जिसे शिवसेना इंकलाब सहन नहीं करेगी। उन्होने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि फिल्म सर्बजीत के प्रसारण पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो शिवसेना इंकलाब इसी प्रकार रोष प्रदर्शन जारी रखेगी। इस मौके पर जोगिंद्र बिटटा, बलजीत सिंह, हरीश रिशु, अशोक कुमार, शालू, छिन्दा, रोमी, अशोक, बाबी, संदीप, सतीश, हीरालाल, अजय, सतनाम, सौरव, आकाश, अंशु महाजन, करण, दीपक सिंह, संदीप कुमार, मनीष शर्मा, सिमरणजीत, अमन, सुनील मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें