यूथ कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में सुजानपुर-पठानकोट रोड पर केंद्र सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस प्रधान तोषित महाजन की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। इसमें पंजाब कांग्रेस सचिव व हलका इंचार्ज विनय महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए।
रविवार को प्रदर्शन के दौरान महाजन ने कहा कि देश में दाल के दामों के बाद अब सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई से लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है। सबसे ज्यादा असर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार पर पड़ा है। इससे निपटने की दिशा में सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है। केंद्र व राज्य सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है।
विनय महाजन ने कहा कि मोदी भाषणों से लोगों का पेट भर रहे है लेकिन लोगों को भाषण नहीं राशन चाहिए। शीघ्र महंगाई पर नकेल डालने के लिए की कोई ठोस कदम न उठाए गए तो इसके विरोध में राज्य में यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
इस अवसर पर असेंबली जनरल सेक्रेटरी सन्नी शर्मा, शम्मी भगत, दिनेश, लोकसभा जनरल सेक्रेटरी अरसद अली, लोकसभा जनरल सेक्रेटरी तरुण महाजन, मनी वर्मा, वार्ड प्रधान कन्नू, राजू, सुमीत, कनव महाजन, ब्लॉक प्रधान ओंकार सिंह, साथी रूप लाल , धर्मपाल घो, तरसेम भगत, विशाल महाजन, रॉबिन, विनोद भंडारी, सुभाष चंद्र उपस्थित थे।