फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 04 Jun 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा कांग्रेसी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
युवा कांग्रेसियों ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को कुर्सी पर बैठाकर रैली निकाली और सलारिया चौक पर मुकुट पहनाकर अभिषेक किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई युवा कांग्रेस नेता कार्तिक वडैहरा ने की। इस दौरान वडैहरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के दो वर्ष के शासनकाल में सिर्फ महंगाई का ही विकास हुआ है। लोगों का कोई विकास नहीं हुआ। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आयल सस्ता है।

इसके बाद भी डीजल पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार चुप है। भाजपा सरकार ने कई प्रकार के टैक्स लगाए हैं। इसके बावजूद लोगों केा सुविधाओं के नाम पर महंगाई ही मिल रही है।
विज्ञापन


स्वच्छता के नाम पर टैक्स पहले 12 प्रतिशत था, जिसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। भाजपा खुद नहीं जानती कि स्वच्छता का क्या अर्थ होता है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पठानकोट पहुंचने पर उनसे मिलने के लिए समय मांगा गया है।

यदि मिलने का समय न दिया गया तो राजनाथ सिंह को काले झंडे दिखाकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सूरज प्रकाश शर्मा, चंद्र शेखर, साहिल महाजन, बंसी लाल, रजनीश सिंह, सतपाल शर्मा, विक्की, योगेश पाल सन्नी, भरत, कर्णप्रीत सिंह, रंजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें